फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teenager's death from electric shock

करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत

Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teenager's death from electric shock
बिजली का शाक - फोटो : symbolic

करंट की चपेट में आकर शनिवार रात टांडा कोतवाली क्षेत्र के नैपुरा मोहल्ले में एक किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


उधर, विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक युवक व एक महिला भी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। जिला अस्पताल से युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। शनिवार देरशाम नगर के नैपुरा मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर जोरदार धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन


इसी बीच मोहल्ला निवासी कलीम (16) करंट की चपेट में आ गया। कई अन्य लोगों को भी करंट का अहसास हुआ लेकिन वे भागने में सफल रहे। कलीम भाग नहीं सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल बृजेश मिश्र दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कराया। बाद में अंतिम संस्कार के लिए शव परिवारीजनों को सौंप दिया। उधर, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह (35) शनिवार देर शाम घर में बिजली की वायरिंग ठीक कर रहा था।

इसी बीच कटे तार पर उसका हाथ पड़ गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर पहुंचे परिवारीजन ने किसी तरह उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।


वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत औलियापुर निवासिनी संगीता (28) रविवार सुबह घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी बीच पंखा हटाने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गई जिससे वह झुलस गई। परिवारीजन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed