फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teenager returning from gym murdered in bus

जिम से लौट रहे किशोर की बस में हत्या

Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teenager returning from gym murdered in bus
जलालपुर। जिम से बस से नेवादा स्थित घर जा रहे किशोर की हत्या कर जैतपुर थाना क्षेत्र के सोहगूपुर गांव के निकट सड़क के किनारे उसका शव फेंक दिया। गुरुवार को सुबह हुई इस घटना से लोगोें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक, परिचालक व अन्य स्टॉफ के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इस बीच जलालपुर विधायक के अलावा अन्य गणमान्य नागरिकों ने सीएचसी व गांव पहुंचकर परिवारीजनों से मिलकर ढांड़स बंधाया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और घटना के बारे मेें पूछताछ की।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के सोहगूपुर गांव स्थित एक घर के सामने गुरुवार को सुबह एक किशोर बेहोश पड़ा मिला। इसे देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सांस चलने की उम्मीद में ग्रामीण उसे लेकर सीएचसी नगपुर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी पहचान जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी पंकज उपाध्याय (15) पुत्र प्रमोद के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि उसके सिर पर गहरी चोट का निशान है। अनुमान लगाया जा रहा कि बस में उसका चालक व अन्य से विवाद हो गया। इसी दौरान सिर पर वार कर किशोर की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार पंकज जलालपुर में स्थित जिम में जाता था। प्रतिदिन की तरह वह सुबह जलालपुर स्थित जिम में गया हुआ था। नगपुर मोड़ के निकट वह होटल पर चाय पी रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच एक निजी बस आ गई। इस पर पंकज चाय छोड़कर बस पर सवार हो गया। इसके बाद उसका शव सोहगूपुर गांव स्थित एक घर के सामने पड़ा मिला। उधर, जैतपुर एसओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि किशोर के पिता प्रमोद की तहरीर पर चालक, परिचालक व अन्य स्टॉफ के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं न गणमान्य लोगों ने परिवारीजनों को बंधाया ढांड़स
घटना की जानकारी होते ही जलालपुर विधायक सुभाष राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह व रामप्रकाश यादव समेत कई अन्य गणमान्य नागरिकों ने सीएचसी नगपुर व नेवादा गांव पहुंचकर परिवारीजनों से मिलकर ढांड़स बंधाया। कहा कि घटना अत्यंत गंभीर व चिंताजनक है। मामले का शीघ्र पर्दाफाश होना चाहिए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रजनीश सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिवारीजनों से मुलाकात की। कहा कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं।

एसपी ने किया मौका मुआयना
घटना की जानकारी होते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सोहगूपुर गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने जरूरी जानकारी हासिल की। साथ ही गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूछताछ की। साथ ही आश्वस्त किया कि आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने पुलिस से मामले में समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed