फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teenager kidnapping suspect climbed a high-tension tower

Ambedkar Nagar News: हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा किशोरी के अपहरण का आरोपी

Sat, 02 May 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapping suspect climbed a high-tension tower
कटेहरी। अहिरौली क्षेत्र के यादवनगर खेमापुर में शनिवार दोपहर एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक को किशोरी के अपहरण के मामले में भीटी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


युवक की पहचान भीटी क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी जितेंद्र निषाद के रूप में हुई है। जितेंद्र पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। आरोप है कि वह होली से एक दिन पहले एक किशोरी को बहला-फुसला कर चंडीगढ़ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर युवक किशोरी को लेकर वापस आ गया था लेकिन इसके बाद दोनों फिर लापता हो गए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी को ढूंढ लिया था। इसके बाद से ही वह नारी निकेतन लखनऊ में ही रह रही है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में जितेंद्र की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। इसी बीच शनिवार को जितेंद्र बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। अहिरौली थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसे भीटी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अपहरण के मामले में आरोपी का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed