फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teenager gang raped, case against three

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर केस

Mon, 31 Jan 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager gang raped, case against three
मालीपुर (अंबेडकरनगर)। एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्घ मामला पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार को उसकी मां मायके गई हुई थी। घर में वह अकेली थी। जब वह शनिवार की रात सो रही थी कि इसी बीच पहुंचे गांव के तीन युवकों ने उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने मामले की जानकारी किसी तरह पड़ोसी को दी। पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने युवती से पूछताछ की। इस बीच रविवार सुबह मायके से घर पहुंची पीड़िता की मां पुत्री को लेकर थाने पहुंची और आरोपियों के विरुद्घ तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अतुल, विशाल व सर्वेश के विरुद्घ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed