फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teenager and old killed in accidents

हादसों में किशोर व वृद्ध की मौत

Wed, 05 Oct 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 05 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teenager and old killed in accidents
हादसा - फोटो : demo pic

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक वृद्ध व एक किशोर की मौत हो गई। अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारीपुर गांव के निकट सड़क पार कर रहे किशोर को पिकअप ने रौंद दिया। उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरहुरपुर गांव के निकट एक महाविद्यालय की बस ने वृद्ध को टक्कर मार दी जिसने ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत रूपमंगलपुर गांव निवासी नीरज (12) पुत्र राजकुमार बुधवार सुबह तिवारीपुर गांव के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान फैजाबाद की तरफ से आ रही पिकअप ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों को आता देख चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। बाद में पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। बाद में मृतक के पिता ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसओ सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उधर जलालपुर थाना अंतर्गत पश्चिम तरफ मोहल्ला निवासी घनश्याम (65) पुत्र मोहन गोयल मंगलवार देर शाम सुरहुरपुर बाजार स्थित अपने हार्डवेयर के गोदाम से निकलकर बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पीछे से आ रही एक महाविद्यालय की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


उधर, लोगों को अपनी आता देख चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बस को थाने ले आई। प्रभारी एसओ पवन कुमार सोनकर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed