{"_id":"5953f1c64f1c1b8b368b4674","slug":"teenage-s-death-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में किशोर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अहिरौली के जरुखा निवासी एक किशोर की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कटेहरी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत कुल तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जरुखा निवासी विशाल कुमार (16) पुत्र वंशराज व विनय कुमार (19) पुत्र जयप्रकाश दोनों एक बाइक से थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवां बाजार आ रहे थे। बाजार के निकट सामने से आ रही एक बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी कटेहरी ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां चिकित्सकों ने बाइक चला रहे विशाल को मृत घोषित कर दिया जबकि विनय का उपचार चल रहा है। उधर घटना में दूसरे बाइक चालक मौके से भाग गए। विशाल ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र टांडा अंतर्गत पकड़ी भोजपुर गांव निवासिनी धरमा देवी (62) पत्नी राजदेव मंगलवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उन्हें सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत ससपना गांव निवासी अभिषेक (25) पुत्र लालबहादुर मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय ससपना बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत परशुरामपुर निवासी बालकराम (12) पुत्र सुनील बुधवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।