{"_id":"6a108f66d55b0f607207b876","slug":"teenage-girl-hangs-herself-after-being-denied-access-to-mobile-phone-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-157016-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मोबाइल देखने से मना करने पर किशोरी ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मोबाइल देखने से मना करने पर किशोरी ने फांसी लगाई
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर क्षेत्र के सिपाह गांव में शुक्रवार शाम को मोबाइल देखने से मना करने पर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सिपाह निवासी दलसिंगर ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय भतीजी सालिका इंटरमीडिएट पास थी और तीन बहनों व चार भाइयों में सबसे छोटी थी। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वह मोबाइल देख रही थी। इसी दौरान घरवालों ने उसे मोबाइल देखने से मना किया, जिससे नाराज होकर वह घर के पीछे चली गई और नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों के अनुसार करीब तीन घंटे तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान किशोरी का शव घर के पीछे नीम के पेड़ से लटकता मिला। घटना के बाद पिता राम सिंगर और माता गिरिजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है। (संवाद)