फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   teenage girl committed suicide by hanging herself after being forbidden from using mobile In Ambedkar Nagar

AmbedkarNagar: मोबाइल देखने से मना करने पर किशोरी ने फांसी लगाकर दे दी जान, लाश देखी तो चीत्कार उठे घरवाले

Fri, 22 May 2026 08:08 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 22 May 2026 08:08 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में मोबाइल देखने से मना करने पर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। तीन बहनों व चार भाइयों में सबसे छोटी थी। लाश देखी तो घरवाले चीत्कार उठे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
teenage girl committed suicide by hanging herself after being forbidden from using mobile In Ambedkar Nagar
सुसाइड। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार को मोबाइल देखने से मना करने पर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने लाश देखी तो चीत्कार मच गई। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव की है। गांव निवासी दलसिंगर ने बताया कि उनकी भतीजी सालिका (18) इंटरमीडिएट पास थी। तीन बहनों व चार भाइयों में सबसे छोटी थी। दोपहर करीब 3.00 बजे वह मोबाइल देख रही थी। घरवालों ने देखा तो मना किया। इससे नाराज होकर वह घर के पीछे चली गई। वहां नीम के पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, करीब तीन घंटे तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान किशोरी का शव घर के पीछे नीम के पेड़ से लटकता मिला। दृश्य देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पिता राम सिंगर और माता गिरिजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed