फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   team of food department takes sample

छापामारी कर लिए पनीर, दूध व छेना के पांच नमूने

Fri, 13 Dec 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
team of food department takes sample
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने सघन जांच अभियान चलाकर दूध, पनीर व छेना के पांच नमूने लिए। बाद में सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। दुकानदारों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को भी सघन जांच अभियान जारी रहा। शुक्रवार को अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। टीम ने बसखारी रोड पर दुग्ध विक्रेता मंतराम, रामलाल व वेदप्रकाश से दूध का नमूना लिया। टीम ने इसके बाद कुर्की बाजार स्थित शंकर मिष्ठान भंडार का जायजा लिया।
विज्ञापन

मिलावट के संदेह में छेने का नमूना लिया। बसखारी बाजार स्थित गौरव डेयरी का निरीक्षण किया। यहां से मिलावट के संदेह में पनीर का नमूना लिया। बाद में सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। अभिहित अधिकारी ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। बताया कि दुकानदारों को आगाह किया गया कि वे कतई मिलावटी व नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed