फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teachers demand to solve the problem

शिक्षकों ने विधायक को ज्ञापन सौंप की समस्या निस्तारण की मांग

Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Teachers demand to solve the problem
आलापुर (अंबेडकरनगर)। राजकीय शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने बीते दिन जीजीआईसी आलापुर की प्रधानाचार्या अनुपमा उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक अनीता कमल को सौंपा। ज्ञापन में समूह-ख संवर्ग के पदों पर प्रमोशन तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के नियमित वेतन भुगतान समेत अन्य बिंदु शामिल रहे। विधायक ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षकों ने विधायक को बताया कि जिम्मेदारों को लगातार अवगत कराने के बावजूद उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। सेवा नियमावली के अंतर्गत समूह-ख संवर्ग के पदों पर प्रमोशन, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित राजकीय स्कूल में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों का नियमित वेतन भुगतान, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ताओं के पदस्थापन एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की समयबद्ध व्यवस्था किये जाने समेत कई अन्य बिंदुओं को पटल पर रखते हुए अविलंब निस्तारण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के निस्तारण का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। जल्द ही समस्याओं से मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर प्रवक्ता वशिष्ठ त्रिपाठी समेत अन्य अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed