{"_id":"5e04f4898ebc3e88110a49c3","slug":"teachers-death-ambedkar-nagar-news-lko4998255126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा चक्की में फंसकर शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा चक्की में फंसकर शिक्षक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। आटा चक्की पर देखरेख करने गए मालिक की एक दिन पहले मशीन के साफ्ट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आटा चक्की मालिक आजमगढ़ जिले के एक विद्यालय में प्रवक्ता के पद पर तैनात थे।
घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के शिवपाल गांव की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी उमापति चतुर्वेदी की गांव के बाहर आटा चक्की है। बुधवार सुबह वह देखरेख के लिए आटा चक्की पर पहुंचे थे। उस समय चक्की चल रही थी। अचानक उनकी लुंगी मशीन के साफ्ट में फंस गई। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक वह बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 50 वर्षीय उमापति आजमगढ़ जिले के एक विद्यालय में संस्कृत विषय के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे।
परिवारीजन घायल उमापति को आनन-फानन में जलालपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख आजमगढ़ या वाराणसी ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में रोना पिटना मचा हुआ है।