फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teacher

158 नए शिक्षकों को किया गया विद्यालयों का आवंटन, चेहरों पर छाई खुशी

Wed, 28 Oct 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Teacher
फोटो 15, अंबेडकरनगर विकास भवन में विद्यालय आवंटन के लिए पहुंचे नवनियुक्त शिक्षक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। काउंसलिंग प्रक्रिया निपटने के बाद बुधवार को विकास भवन परिसर में 158 शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन किया गया। शेष बचे शिक्षकों को गुरुवार को आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते दिनों निपटी काउंसिलिंग में 585 अभ्यर्थियों ने भागीदारी की थी। इसके बाद बीते दिनों विकास भवन में विद्यालय आवंटन के लिए शिक्षकों को बुलाया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका था। इससे शिक्षकों को मायूस होकर लौटना पड़ा था। इस बीच बुधवार को एक बार फिर विद्यालय आवंटन के लिए शिक्षकों को बुलाया गया था। सीडीओ घनश्याम मीणा की अध्यक्षता व बीएसए अतुल कुमार सिंह की मौजूदगी में विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

जैसे-जैसे हाथों में विद्यालय आवंटन का पत्र मिलता गया संबंधित शिक्षकों के चेहरे खुशी से चमक उठे। बीएसए ने बताया कि बुधवार को 158 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया गया। गुरुवार को सभी को आवंटन कर दिया जाएगा। जिन शिक्षकों को बुधवार को विद्यालय आवंटित किया गया है, उन्हें 31 अक्तूबर तक संबंधित विद्यालय पहुंचकर ज्वाइन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed