फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teacher accused of rape absconded, department deducted salary

Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक फरार, विभाग ने काटा वेतन

Wed, 04 Dec 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of rape absconded, department deducted salary
अंबेडकरनगर। किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी परिषदीय स्कूल के शिक्षक अंगद सोनी के वेतन कटौती की कार्रवाई विभाग ने की है। शिक्षक दो दिसंबर से विद्यालय नहीं पहुंचा है। इससे पहले उसने तीन दिन के लिए अवकाश भी लिया था।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र की एक युवती ने दर्ज कराए केस में कहा था कि सात वर्ष पहले जब वह किशोरी थी, तब परिषदीय विद्यालय तिलकारपुर में तैनात शिक्षक अंगद सोनी ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह उसके साथ बसखारी में रहने लगी। उसने दुष्कर्म भी किया। अब शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में कलमबंद बयान भी दर्ज कराया गया। इस बीच आरोपी शिक्षक विद्यालय से नदारद है। उसने 28 से 30 नवंबर तक का अवकाश लिया था। एक दिसंबर को रविवार की छुट्टी थी। दो दिसंबर से अब तक वह स्कूल नहीं पहुंचा है। मोबाइल भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए बीपी सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी ने वेतन काटने की संस्तुति की है। वेतन चार दिसंबर तक का काट दिया गया है। आगे भी यह प्रक्रिया अनुपस्थित रहने तक जारी रहेगी। अगर आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी होती है तो उसे निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed