फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   TB patient search campaign from today

टीबी रोगी खोज अभियान आज से

Sun, 01 Nov 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
TB patient search campaign from today
आलापुर। सभी व्यक्ति निरोग रहें, इसके लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। यह बात रविवार को आलापुर विधायक अनीता कमल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 2 नवंबर से शुरू होने वाले सघन टीबी रोगी खोज अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत टीबी के मरीजों का पता लगाया जाएगा और उन्हें समुचित उपचार की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

विधायक अनीता ने कहा की टीवी रोगी का पता लगाना और उसका उपचार कराना टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का यह अभियान टीबी मरीजों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। नागरिकों को जागरूकता का परिचय देते हुए स्वयं आगे आना चाहिए। सरकार इस अभियान के तहत मरीजों का पता लगाएगी। इसके बाद उनका निशुल्क समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मुन्नीलाल निगम ने बताया की इस अभियान को सफल बनाने के लिए 25 टीमें बनाई गई हैं। सभी टीम में तीन कर्मचारी रहेंगे। प्रत्येक पांच टीम पर एक सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई हे। सुपरवाइजर प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। यह कार्यक्रम 2 से 11 नवंबर तक चलेगा। सभी से आह्वान किया कि टीम यदि उनके पास जाए तो टीम द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों का सही जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम रामनगर, जहांगीरगंज व जलालपुर में टीबी रोगी खोज अभियान चलाएगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, उपचिकित्सा अधिकारी डॉ. सालिकराम पासवान, डॉ. जरियाब आलम, एकलाख चौधरी, मनीष पाठक व विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed