{"_id":"6251ce34c2a2476a0d00338a","slug":"task-force-constituted-for-implementation-of-nipun-bharat-scheme-ambedkar-nagar-news-lko625393236","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपुण भारत योजना के क्रियान्वयन को टॉस्क फोर्स गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपुण भारत योजना के क्रियान्वयन को टॉस्क फोर्स गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 1582 परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक माहौल को बेहतर व गुणवत्तायुक्त बनाने की कवायद शुरू की गयी है। इसके लिए संचालित निपुण भारत योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विशेष टॉस्क फोर्स का गठन करने के साथ ही बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार के लिए विशेष लक्ष्य का निर्धारण भी किया गया है। गठित टीमें परिषदीय विद्यालयों में संचालित इस योजना के काम काज पर निगाह रखे हैं।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा हासिल हो सके, इसके लिए शासन स्तर पर विशेष तैयारियां की गई हैं। मिशन प्रेरणा के फेज टू के तहत निपुण भारत योजना का संचालन मौजूदा समय में किया जा रहा है। इस योजना के तहत बाल वाटिका से कक्षा 3 तक के छात्र-छात्राओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके लिए शैक्षिक स्तर में 2026-27 तक शत प्रतिशत सुधार लाने का लक्ष्य भी तय किया गया है।
निपुण भारत योजना के तहत बाल वाटिका के छात्र-छात्राओं को अक्षर ज्ञान के साथ ही संगत ध्वनियों की पहचान, 1 से 10 तक गिनती की पहचान कराना और कक्षा 1 के छात्रों को बड़े शब्दों का अर्थ के साथ पढ़ना व 1 से सौ तक की गिनती को सिखाने के साथ जोड़ व घटाव करना सिखाना है। इसी तरह कक्षा 2 के बच्चों शब्द ज्ञान में प्रवीण बनाने के साथ ही 45 से 60 शब्द प्रति मिनट प्रवाह के साथ पढ़ने और 1 से 999 तक की संख्याओं को सरलता से पढ़ना लिखना तथा जोड़ घटाव का ज्ञान कराना है। कक्षा 3 के छात्रों को न्यूनतम 60 शब्द प्रति मिनट प्रवाह के साथ पढना, 9999 तक की संख्याओं का जोड़ घटाव कराने के साथ ही सरल गुणा भाग का ज्ञान भी कराना है।
विज्ञापन
टास्क फोर्स की रहेगी निगरानी
निपुण भारत योजना के कुशल संचालन के लिए राज्य स्तरीय टास्क फोर्स टीम के साथ ही जिले में दो टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है। डीएम की अध्यक्षता में एक टीम जिलास्तर पर और खंड शिक्षा अधिकारी की अगुवाई में दूसरी टीम ब्लॉक स्तर पर गठित की गयी है। यह टीमें नियमित तौर पर निपुण भारत योजना से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। हर छह माह के अंतराल पर राज्य स्तरीय निगरानी टीम भी जिले में पहुंचकर योजना के तहत शिक्षण कार्य की समीक्षा करेगी।
सुचारु रूप से संचालित हो रही योजना
मिशन प्रेरणा के फेज टू के अंतर्गत निपुण भारत योजना का संचालन जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में चल रहा है। योजना के तहत कक्षा तीन तक के छात्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। योजना पर निगाह रखने के लिए टास्क फोर्स का भी गठन कर दिया गया है।
भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए