Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Target to install rooftop on 11 thousand houses, facility to 249

Ambedkar Nagar News: 11 हजार घरों पर रूफटाॅप लगाने का लक्ष्य, 249 को सुविधा

Thu, 19 Dec 2024 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Target to install rooftop on 11 thousand houses, facility to 249
अंबेडकरनगर। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के लिए जिले में 1600 से अधिक आवेदन आए, लेकिन सिर्फ 249 लोगों के घर पर ही अभी तक सोलर पैनल लग सका है। कागजात में गड़बड़ी समेत अन्य समस्याओं के चलते 1351 को योजना का लाभ नहीं मिल सका।इसमें सुधार को लेकर विभाग की तरफ से कोई कोशिश नहीं की गई। न ही योजना का सही ढंग से प्रचार-प्रसार किया गया। इसी के चलते लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जनपद की 23 लाख से अधिक की आबादी है। इन घरोंं को बिजली से रोशन करने के लिए सरकार ने 42 बिजली उपकेंद्रों की स्थापना की है। इन बिजली घरों पर चार लाख 10 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन सभी घरोंं को रोशन करने में 70 से 80 मिलियन यूनिट बिजली हर माह खर्च होती है। गर्मी में यह आंकड़ा 85 से 90 मिलियन यूनिट तक पहुंच जाता है। बिजली की बढ़ती खपत और कोयले की कमी के चलते केंद्र सरकार ने फरवरी माह में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाती है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के रूफटाॅप पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार रुपये और प्रदेश सरकार की ओर से 15 हजार रुपये (कुल 45 हजार रुपये) का अनुदान दिया जाता है। ऐसे ही दो किलोवाट के लिए केंद्र से 60 हजार और प्रदेश सरकार द्वारा 30 हजार यानी 90 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। वहीं तीन किलोवाट और उससे अधिक के लोड के लिए केंद्र द्वारा 78 हजार और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपये (1.08 लाख रुपये) का अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि योजना को लेकर नेडा व विद्युत विभाग लोगों को सही से समझा नहीं सका। हालांकि 1600 से अधिक लोगों ने इसके लिए आवेदन किया, लेकिन किसी का बैंक तक कागज नहीं पहुंचा है तो किसी के कागजों में कमी रह गई। उसे ठीक करके देने के लिए आवेदकों को जानकारी ही नहीं दी गई।


लोगों को किया जा रहा जागरूक
पीएम सूर्य घर योजना के के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दीवारों पर पेंटिंग समेत अन्य माध्यमों से शहर से गांव तक लोगों को योजना के बारे में बताया जा रहा है। जागरूकता कैंप भी लगवाए जा रहे हैं। आवेदन करने वालों को योजना से लाभान्वित कराया जा रहा है। - प्रवीन नाथ पांडेय, परियोजना निदेशक नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed