{"_id":"68598ba6ad24c4a9e00d046b","slug":"tanda-kalwari-bridge-jammed-for-six-hours-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-137207-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: टांडा-कलवारी पुल पर छह घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: टांडा-कलवारी पुल पर छह घंटे लगा जाम
विज्ञापन
टांडा कलवारी पुल पर क्षतिग्रस्त ट्रक व फंसे वाहन। स्रोत सोशल मीडिया
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी पर टांडा कलवारी पुल पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन से हटाए जाने के दौरान जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद वाहन हटवाकर जैसे तैसे जाम खुलवाया गया।
टांडा से बस्ती जा रहे दो ट्रेलरों और एक ट्रक के बीच सरयू नदी पर बने कलवारी पुल शनिवार की शाम को भिड़ंत हो गई थी। हादसे में हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई थी, लेकिन एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सोमवार सुबह जब क्रेन से ट्रक को हटाया जाने लगा तो पुल पर भीषण जाम लग गया। टांडा-बस्ती मार्ग पर बने पूर्वांचल के करीब सवा दो किलोमीटर लंबे इस पुल के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान कोई पुलिसकर्मी भी मौके पर नहीं दिखा। करीब साढ़े चार बजे शाम को पुलिस पहुंची, तब जाकर धीरे-धीरे जाम हटवाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही और समय पर ट्रैफिक व्यवस्था न होने के कारण यह जाम लगा रहा। बता दें कि इन दिनों पुल की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके कारण पहले से ही पुल के एक हिस्से में आवागमन बाधित है। हादसा हो जाने की वजह से समस्या और गंभीर हो गई। अलीगंज थाना अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि टांडा-कलवारी पुल पर कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, जानकारी मिलने पर पुलिस भेज कर जाम हटवाया गया।