{"_id":"66a91c553d87b4865e0a366b","slug":"tanda-and-akbarpur-team-reached-divisional-level-competition-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-118945-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में पहुंची टांडा व अकबरपुर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में पहुंची टांडा व अकबरपुर की टीम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन कौमी इंटर कॉलेज टांडा में मंगलवार को हुआ। सीनियर बालक वर्ग में टांडा क्षेत्र की टीम ने अकबरपुर को हराया। वहीं 17 वर्ष और 14 वर्ष बालक वर्ग में भी टांडा क्षेत्र का दबदबा रहा। 19 वर्ष बालिका वर्ग में अकबरपुर क्षेत्र की टीम मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
जनपद स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ काॅलेज के प्रबंधक उबैदुर्रहमान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि खेल से आपसी भाईचारे का विकास होता है। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने भी खिलाड़ियों के अंदर जोश भरा। 19 वर्ष बालक वर्ग का मुकबला अकबरपुर व टांडा क्षेत्र के बीच खेला गया। टांडा की टीम ने आसान मुकाबले में अकबरपुर को 3-0 से हराया। वहीं 19 बर्ष बालिका वर्ग में अकबरपुर की टीम विजेता रही। वर्ष 17 और 14 बालक वर्ग में टांडा की टीम विजेता रही।
उनके विपक्ष में किसी टीम के न आने पर टीम को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर दिया गया। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक वीरेश कुमार, अबूजर अंसारी, अरविंद कुमार, प्रबुद्ध सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा सचिव अजीत सिंह ने बताया फुटबाॅल बालक वर्ग की मंडलीय प्रतियोगिता कौमी इंटर काॅलेज टांडा में ही होगी। इसमें अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर और अमेठी की टीमें हिस्सा लेंगी। (संवाद)