{"_id":"687fd8c94dbad8288709738a","slug":"tamsa-madha-and-visuhi-rivers-will-be-revived-in-five-phases-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-139084-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तमसा, मढ़हा और विसुही नदियों का पांच चरण में होगा पुनर्जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तमसा, मढ़हा और विसुही नदियों का पांच चरण में होगा पुनर्जीवन
Wed, 23 Jul 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तमसा, मढ़हा और विसुही नदियों को पांच चरणों में अभियान चलाकर पुनर्जीवित किया जाएगा। अभियान की मंगलवार को डीएम अनुपम शुक्ला ने जिला गंगा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर समीक्षा की।
डीएफओ उमेश तिवारी ने बताया कि मढ़हा नदी की लंबाई लगभग 75 किमी, विसुही नदी की लंबाई लगभग 40 किलोमीटर है। दोनों नदियों का संगम विकासखंड कटेहरी के चिऊटीपारा ग्राम पंचायत स्थित श्रवण धाम पर होता है, जहां से तमसा नदी का उद्गम होता है। तमसा नदी भीटी, कटेहरी, अकबरपुर, जलालपुर व भियांव में लगभग 137.90 किलोमीटर की लंबाई में प्रवाहित होती है। प्रथम चरण में राजस्व विभाग की ओर नदी क्षेत्र की भूमि का सर्वेक्षण एवं सीमांकन किया जा रहा है।
दूसरे चरण में सिंचाई विभाग द्वारा लेवल मैपिंग और नदी तल में मौजूद सिल्ट की मात्रा का आकलन किया जाएगा। तृतीय चरण में डीसी मनरेगा श्रमिकों से गाद निकलवाने का कार्य करेंगे। चौथे चरण में चिह्नित स्थलों पर पाैधरोपण व पांचवे चरण में यांत्रिक कार्यों की विस्तृत डीपीआर तैयार कर उसे राज्य स्वच्छ गंगा मिशन को प्रेषित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि सभी विभागों के समन्वय से इस कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।