फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tamsa Bridge

तमसा पुल के एप्रोच मार्ग का गड्ढा बढ़ा रहा आवागमन में मुश्किल

Thu, 03 Oct 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tamsa Bridge
अंबेडकरनगर के गोविन्दपुर अटिका बहोरिकपुर मार्ग पर तमसा नदी पर बने पुल के पहुंच मार्ग में इस तरह ह - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित तमसा नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग पर गहरा गड्ढा खतरे का सबब बना हुआ है। दरअसल बीते दिनों हुई बारिश के चलते सड़क पर जलभराव हो गया था, जिससे सड़क धंस गई है। ऐसी स्थिति में इसके बगल से होकर गुजरना हादसे को दावत देने जैसा है। ऐसे में न सिर्फ दो पहिया, बल्कि चार पहिया वाहनों को भी आने जाने में खासी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि यह मार्ग गोविंदपुर अटिका से बहोरिकपुर तथा कबीरपुर होते हुए पहितीपुर रोड को आपस में जोड़ता है। बाईपास मार्ग होने के चलते छोटे व बड़े वाहन मुख्य बाजार से न होकर अधिकतर इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, लेकिन बीते कई दिनों से वाहनों के लिए ये मार्ग खतरे का सबब बना हुआ है। वजह यह है कि बीते दिनों हुई लगातार तेज बारिश के चलते मार्ग पर बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

इससे सड़क काफी गहराई तक धंस गई। ऐसे में इस मार्ग से होकर गुजरना खतरे को दावत देने जैसा हो गया है। साइकिल व बाइक सवार तो मार्ग से होकर किसी तरह गुजर जाते हैं, लेकिन कई बार जब दोनों दिशाओं से बड़े वाहन एक-दूसरे को पार करते हैं तो स्थिति जटिल हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकों की थोड़ी सी भी लापरवाही खतरे का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के चलते सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं, लेकिन पुल के निकट उत्पन्न गड्ढे से हर समय खतरा मंडराता है। यदि जल्द ही इसकी मरम्मत न कराई गई तो किसी के भी साथ हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने अविलंब धंसी सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है। उधर अधिशाषी अभियंता एसके लाल ने बताया कि मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed