{"_id":"5d962b3c8ebc3e93af0f5756","slug":"tamsa-bridge-ambedkar-nagar-news-lko484997665","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमसा पुल के एप्रोच मार्ग का गड्ढा बढ़ा रहा आवागमन में मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमसा पुल के एप्रोच मार्ग का गड्ढा बढ़ा रहा आवागमन में मुश्किल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के गोविन्दपुर अटिका बहोरिकपुर मार्ग पर तमसा नदी पर बने पुल के पहुंच मार्ग में इस तरह ह
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित तमसा नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग पर गहरा गड्ढा खतरे का सबब बना हुआ है। दरअसल बीते दिनों हुई बारिश के चलते सड़क पर जलभराव हो गया था, जिससे सड़क धंस गई है। ऐसी स्थिति में इसके बगल से होकर गुजरना हादसे को दावत देने जैसा है। ऐसे में न सिर्फ दो पहिया, बल्कि चार पहिया वाहनों को भी आने जाने में खासी मुश्किल हो रही है।
बता दें कि यह मार्ग गोविंदपुर अटिका से बहोरिकपुर तथा कबीरपुर होते हुए पहितीपुर रोड को आपस में जोड़ता है। बाईपास मार्ग होने के चलते छोटे व बड़े वाहन मुख्य बाजार से न होकर अधिकतर इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, लेकिन बीते कई दिनों से वाहनों के लिए ये मार्ग खतरे का सबब बना हुआ है। वजह यह है कि बीते दिनों हुई लगातार तेज बारिश के चलते मार्ग पर बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया।
इससे सड़क काफी गहराई तक धंस गई। ऐसे में इस मार्ग से होकर गुजरना खतरे को दावत देने जैसा हो गया है। साइकिल व बाइक सवार तो मार्ग से होकर किसी तरह गुजर जाते हैं, लेकिन कई बार जब दोनों दिशाओं से बड़े वाहन एक-दूसरे को पार करते हैं तो स्थिति जटिल हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकों की थोड़ी सी भी लापरवाही खतरे का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के चलते सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं, लेकिन पुल के निकट उत्पन्न गड्ढे से हर समय खतरा मंडराता है। यदि जल्द ही इसकी मरम्मत न कराई गई तो किसी के भी साथ हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने अविलंब धंसी सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है। उधर अधिशाषी अभियंता एसके लाल ने बताया कि मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।