फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Take strict action to prevent disturbances in panchayat elections

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी रोकने को करें सख्त कार्रवाई

Mon, 15 Feb 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Take strict action to prevent disturbances in panchayat elections
अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में पत्रकारों से मुखातिब एडीजी एसएन साबत। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक एसएन साबत ने पंचायत चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई तय करने को कहा है। निर्देश दिया कि गड़बड़ी करने वालों पर गुंडा एक्ट व जिला बदर जैसी कड़ी कार्रवाई की जाए। वे सोमवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां यातायात जागरूकता के लिए बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तो वहीं मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व युवतियों का मनोबल बढ़ाया। एडीजी ने अपराध समीक्षा बैठक करते हुए पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि अपराध रोकने के लिए सभी संभव उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मीडिया कर्मियों से मुखातिब एडीजी ने कहा कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए सभी जिलों में तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनसे गड़बड़ी की आशंका है। जिलों को निर्देशित किया गया है कि इस तरह के तत्वों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए जिला बदर भी कराया जाए। बीते पंचायत चुनाव में हुई घटनाओं को ध्यान में रखकर ही तैयारियां की जा रही हैं। पंचायत चुनाव को हर हाल में सुचारु ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

अपराध में तेजी से नियंत्रण का दावा करते हुए कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर काम कर रही है। राजेसुल्तानपुर में बीते दिनों हुए दोहरे हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं न हों, यह सुनिश्चित करना होगा। एडीजी ने बाद में पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक करते हुए कई तरह के निर्देश दिए। इसमें पंचायत चुनाव में विशेष सख्ती बरतने को कहा। इस मौके पर डीएम सैमुअल पॉल एन, एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी अवनीश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
एडीजी ने पुलिस लाइन से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में पुलिसकर्मी शामिल थे। उन्होंने रैली को रवाना करते हुए कहा कि सड़क हादसे में मृत्यु दर बढ़ रही है। इसे रोकने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। यातायात से जुड़े नियम का पालन प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए। इसके लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों को निभाना है। दंडात्मक कार्रवाई के साथ ही नागरिकों को समझा बुझाकर भी यातायात नियमों का पालन कराना है। एडीजी ने कहा कि यातायात जागरुकता के लिए सतत अभियान चलाया जाना चाहिए। इसमें किसी एक दिन या खास मौके का इंतजार नहीं करना है।

मिशन शक्ति को लेकर किया जागरूक
एडीजी एसएन साबत ने पुलिस लाइन में छात्राओं को मिशन शक्ति मुहिम को लेकर जागरूक किया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचीं छात्राओं से वे रूबरू हुए। उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना के बारे में जानकारी दी। कहा कि पुलिस महिलाओं व युवतियों की पूरी तरह से सुरक्षा व सुविधा उन्हें घर से बाहर निकलने पर सुनिश्चित कर रही है। महिलाओं को पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना है। एडीजी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े टिप्स दिए और उसका विधिवत पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed