{"_id":"622e3362b96e591d9937b4d5","slug":"survey-started-for-free-travel-of-senior-citizens-ambedkar-nagar-news-lko6216586154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर सिटीजन की निशुल्क यात्रा के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर सिटीजन की निशुल्क यात्रा के लिए सर्वे शुरू
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिवहन बस से यात्रा करने वाले सीनियर सिटीजन के लिए बड़ी खुशखबरी है। शीघ्र ही परिवहन निगम की बस से उन्हें निशुल्क यात्रा करने की सुविधा मिल सकती है। इसके लिए प्रतिदिन परिवहन निगम की बस से यात्रा करने वाले सीनियर सिटीजन के सर्वे का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस कार्य में 112 परिचालकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शीघ्र ही एआरएम कार्यालय द्वारा सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
बीते दिनों निपटे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो घोषणापत्र जारी किया था, उसमें कहा गया था कि प्रदेश में यदि भाजपा की सरकार बनती है, तो परिवहन निगम की बस से यात्रा करने वाली 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को निशुल्क यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसकी सीनियर सिटीजन ने बढ़ चढ़कर सराहना की थी। अब जबकि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है, तो घोषणापत्र के अनुसार संबंधित योजना का लाभ सीनियर सिटीजन को मिल सके, इसके लिए एआरएम कार्यालय ने जरूरी तैयारी शुरू कर दी है।
शासन के दिशा निर्देश पर प्रतिदिन परिवहन निगम की बस से यात्र करने वाले सीनियर सिटीजन के सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अकबरपुर बस स्टेशन के प्रभारी शेषनाथ मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर परिवहन निगम की बस से प्रतिदिन यात्रा करने वाले सीनियर सिटीजन के सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 112 परिचालकों को जिम्मेदारी दी गई है। उनके द्वारा प्रतिदिन सर्वे कर रिपोर्ट एआरएम कार्यालय को सौंपी जा रही है। शीघ्र ही सर्वे रिपोर्ट भेज दी जाएगी। उधर, एआरएम एसएन चौधरी ने बताया कि सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शीघ्र ही सर्वे का कार्य पूर्ण कर सर्वे रिपोर्ट निगम मुख्यालय को भेज दी जाएगी।