फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Supporters demonstrated on the laxity regarding the threat

धमकी को लेकर शिथिलता पर समर्थकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 01 Mar 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Supporters demonstrated on the laxity regarding the threat
आलापुर (अंबेडकरनगर)। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की आलापुर प्रत्याशी एडवोकेट प्रेमलता भारती के साथ रविवार देर रात शरारती तत्वों द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें क्षेत्र में प्रचार न करने की धमकी दी गई। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर सोमवार को तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने प्रेमलता भारती के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल होकर नाराजगी जतायी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी को मांगपत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

विकासशील इंसान पार्टी की प्रत्याशी प्रेमलता भारती रविवार देर रात अपने रामनगर कार्यालय से निकलकर मां से मिलने मायके जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में आरोपुर हंसवर मार्ग पर सुनसान बाग के निकट उनके वाहन को बाइक सवार कुछ युवकों ने रोक लिया। उनके साथ गाली गलौज करते हुए चुनाव प्रचार बंद न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के साथ सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंच जिला प्रवक्ता दुर्गा प्रसाद निषाद के नेतृत्व में नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उनके समर्थन में आलापुर अधिवक्ता संघ के महामंत्री योगेंद्र प्रसाद यादव व राजमणि यादव आदि भी शामिल हो गए। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने मांगपत्र लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने एवं समुचित कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाकर प्रदर्शन समाप्त कराया। सप्ताह भर पहले भी प्रेमलता भारती को धमकी मिली थी। उस समय आरोप सपा कार्यकर्ता पर था। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद दोबारा यह घटना हो गई। प्रत्याशी प्रेमलता भारती ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed