फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Super specialty OPD will start in the medical college

Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी

Thu, 05 Feb 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 05 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Super specialty OPD will start in the medical college
महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर।सं
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। यहां न्यूरोलॉजी (मस्तिष्क व तंत्रिका रोग) और यूरोलॉजी (गुर्दा एवं मूत्र रोग) विभाग की ओपीडी संचालित की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिस्ट सेवाओं के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण, आवश्यक जांच सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। न्यूरोलॉजी के लिए डॉ. राघवेंद्र और यूरोलॉजी के डॉ. धर्मेंद्र यादव की विशेषज्ञ के रूप में नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


ओपीडी में मरीजों की नियमित जांच, विशेषज्ञ परामर्श, दवाइयों की सुविधा और जरूरत पड़ने पर आगे के उपचार की व्यवस्था भी की जाएगी। ओपीडी संचालन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा चुका है। विभागवार स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अगले सप्ताह से ओपीडी शुरू होने की आधिकारिक तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


इससे मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक, मिर्गी, सिरदर्द, नसों की कमजोरी, किडनी स्टोन, प्रोस्टेट, पेशाब से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा। सुपर स्पेशलिस्ट ओपीडी के शुरू होने से अंबेडकरनगर ही नहीं, बल्कि सुल्तानपुर, आजमगढ़ और आसपास के जिलों के मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्घटना के शिकार लोगों को मिलेगी राहत
न्यूरोलॉजी में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा दुर्घटना के शिकार लोगों को होगा। प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज में करीब एक दर्जन लोग सड़क हादसे का शिकार होकर आते हैं। इन मरीजों के लिए सीटी स्कैन की सुविधा तो है, लेकिन इन्हें विशेषज्ञ की सलाह लेने के लिए उच्च संस्थानों को रेफर कर दिया जाता था। विशेषज्ञ होने से इन्हें यहीं सलाह मिल सकेगी। उच्च संस्थानों से सर्जरी कराकर आने वाले लोगों की नियमित देखभाल हो सकेगी।



मरीजों का आर्थिक बोझ कम होगा
सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शुरू होने से खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को लाभ मिलेगा, जो आर्थिक कारणों से निजी अस्पतालों में इलाज नहीं करा पाते हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेज में उच्च स्तरीय इलाज उपलब्ध होने से मरीजों का आर्थिक बोझ कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed