{"_id":"6872931dc9531b9ffa0ffbaa","slug":"sunshine-during-the-day-heavy-rain-in-the-afternoon-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-138456-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दिन में धूप, दोपहर बाद झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दिन में धूप, दोपहर बाद झमाझम बारिश
विज्ञापन
अकबरपुर में शाम को हुई बारिश के बाद अयोध्या मार्ग पर सड़क किनारे भरा पानी। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को दोपहर तक जहां लोगों को धूप और उमस से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, वहीं शाम को झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिली, वहीं किसानों ने भी धान की रोपाई का काम तेज कर दिया। दूसरी ओर शहर के मुख्य बाजार और परिवहन केंद्रों पर जलभराव से राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
शनिवार को जिले में हुई झमाझम बारिश ने आमजन को गर्मी और उमस से राहत दी है। करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर हुई वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कृषि कार्यों की दृष्टि से भी यह बारिश बेहद उपयोगी रही। दिन के पहले पहर में धूप और उमस बनी रही, लेकिन दोपहर के बाद हुई बारिश ने काफी राहत दी। कई क्षेत्रों में हवा की गति बढ़ने से भी तापमान नियंत्रित रहा। बारिश का सीधा प्रभाव कृषि गतिविधियों पर पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में धान की रोपाई कार्य में तेजी देखी गई।
मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्ग संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बारिश के बाद गंदे पानी के संपर्क में आने से त्वचा रोग और वायरल संक्रमण की संभावना रहती है। नागरिकों को खुले पानी और भीगने से बचने की सलाह दी गई। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।