{"_id":"5f81f1c88ebc3eefba412814","slug":"suicide-ambedkar-nagar-news-lko544589246","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल के कारीगर ने फांसी लगा कर दी जान, शव पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाल के कारीगर ने फांसी लगा कर दी जान, शव पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के महरुआ बाजार स्थित मिठाई की दुकान पर कारीगर के तौर पर काम करने वाले पश्चिम बंगाल निवासी युवक ने शुक्रवार रात फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। शनिवार सुबह युवक को फंदे से लटकता देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पश्चिम बंगाल के चकदहा चूआ निवासी संजीत सरकार (28) पिछले एक वर्ष से महरुआ बाजार स्थित विजय विश्वास की दुकान पर कारीगर था। शनिवार सुबह उसका शव दुकान के पिछले हिस्से में लगे टिनशेड के बांस से लटकता मिला। यह देख विजय व अन्य लोग सन्न रह गए। आननफानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने उसके परिवारीजनों तक सूचना भिजवा दी है। चर्चा है कि वह अक्सर देर तक किसी पर मोबाइल पर बात करता था। माना जा रहा कि इन्हीं सब के बीच उपजे हालात की वजह से उसने आत्महत्या की होगी।