फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sugarcane farmers furious over arbitrariness, created ruckus at sugar mill gate

मनमानी पर भड़के गन्ना किसान, चीनी मिल गेट पर किया हंगामा

Thu, 30 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers furious over arbitrariness, created ruckus at sugar mill gate
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल के मनमाने रवैये से लगातार किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आए दिन किसानों की गन्ना लदीं ट्रॉलियां कोई न कोई कमी बताकर वापस की जा रही हैं। इसके चलते अक्सर कर्मचारियों व किसानों में नोकझोंक भी होती रहती है। गुरुवार को एक बार फिर चीनी मिल गेट पर सूखा गन्ना होने का हवाला देकर वापस कर दिया गया। इसके चलते गुस्साए किसान काफी देर तक हंगामा करते रहे। किसानों ने गेट कर्मचारियों पर शोषण का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम फिर अकबरपुर चीनी मिल कर्मचारियों के रुख को लेकर गन्ना किसान भड़क गए। किसानों का आरोप है कि गेट पर मौजूद कर्मचारी गुणवत्ता जांच के नाम पर शोषण कर रहे हैं। कहा कि जिन किसानों की ओर से प्रति ट्रॉली 200 से 500 रुपये नहीं दिए जाते, उनके गन्ने में कमी बताकर वापस कर दिया जाता है। प्रतिदिन कर्मचारियों की इस मनमानी से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को भी कुछ ट्रॅालियों को कर्मचारी गुणवत्ता न ठीक होने की बात कहकर वापस करने लगे। इससे मौजूद किसानों का आक्रोश भड़क गया। एकजुट किसानों ने कहा कि जब तक यह मनमानी दूर नहीं होती, तब तक किसान अब अपना गन्ना लेकर चीनी मिल के अंदर नही जाएंगे। किसानों के इस हंगामे के बाद चीनी मिल के दोनों तरफ गन्ना लदीं ट्रॉलियों की लंबी लाइन लग गई। इसके चलते आम नागरिकों को भी आवागमन संकट से जूझना पड़ा। उधर, चीनी मिल प्रशासन ने कहा कि किसानों को गलतफहमी हुई है। जो भी मानक तय हैं, उसके अनुरूप ही गन्ने की खरीद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed