फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   sugarcane farmer online fill declaration form

गन्ना किसान ऑनलाइन भरें घोषणा पत्र

Fri, 16 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
sugarcane farmer online fill declaration form
अंबेडकरनगर। गन्ना विभाग की ओर से अब पर्ची निर्गमन का कार्य ईआरपी सिस्टम से किया जा रहा है। सिस्टम में पारदर्शिता होने से किसानों को पर्ची मुहैया होने में आसानी होगी। इससे बिचौलियों का दखल भी नहीं होगा। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत इस वर्ष विभाग की ओर से कृषकों से ऑनलाइन घोषणा पत्र मांगे गए हैं। वह अपना घोषणा पत्र केनयूपी डॉट इन के माध्यम से भरेंगे। यह जानकारी जिला गन्ना अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण गुप्त ने दी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि घोषणा पत्र के साथ कृषकों को अपनी पहचान के लिए आधारकार्ड अथवा अन्य अभिलेख की स्वप्रमाणित प्रति अपलोड करनी होगी। गन्ना क्षेत्रफल घोषणा पत्र में गाटा संख्यावार भरा जाएगा। किसान को अपने राजस्व अभिलेख की प्रति भी अपलोड करनी होगी। घोषणा पत्र मोबाइल से भरने के लिए उचित होगा कि पहले अपने आधारकार्ड एवं राजस्व अभिलेखों की छायाप्रति पीडीएफ फार्म में सेव कर लें।
विज्ञापन

सर्वप्रथम वेबसाइट केनयूपी पर प्रदर्शित कैप्चा डालें। इसके उपरांत अपने जिले का चयन कर चीनी मिल का चयन करें। फिर अपने ग्राम एवं अपना कोड डालें। इसके बाद व्यू और रेवेन्यू डाटा में इंटर करें। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए घोषणा पत्र भरें। किसान भाइयों को अपना सट्टा निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने गन्ना पर्यवेक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं। घोषणा पत्र कैसे ऑनलाइन भरें, इसके बारे में यू ट्यूब पर वीडियो अपलोड है। ऐसे कृषक जिन्होंने इस वर्ष गन्ना बोया है, वह आगामी 30 सिंतबर तक निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेज देकर समिति के सदस्य बन सकते हैं। यदि किसी कृषक को लगता है कि उसका गन्ने का उत्पादन जिले की औसत उपज से अधिक है तो वह 30 सितंबर तक निर्धारित शुल्क देकर उपज बढ़ोत्तरी की रसीद कटवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed