फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sugarcane crop standing in the fields due to lack of slip

Ambedkar Nagar News: पर्ची न मिलने से खेतों में खड़ी पेड़ी गन्ने की फसल

Wed, 20 Dec 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 20 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crop standing in the fields due to lack of slip
महरुआ (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के तमाम किसानों की पेड़ी गन्ना पर्ची के अभाव में नहीं बिक पा रही है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। उनका आरोप है कि चीनी मिल प्रशासन गन्ना बोआई के पहले सुचारू ढंग से पर्ची मिलने का आश्वासन देता है। जब मौका आता है तो पर्ची के लिए परेशान होना पड़ता है। गन्ना न बिकने से गेहूं बोआई लेट हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती करते हैं। पेराई सत्र शुरू होने के बाद प्रत्येक वर्ष पर्ची के लिए किसानों को परेशान होना पड़ता है। इस वर्ष भी तमाम किसान पर्ची के लिए भागदौड़ करने को विवश हैं। किसान जगदीश मिश्र, सीतापति, अभिमन्यु सिंह व अनुराग सिंह का आरोप है कि पर्ची के अभाव में उन सभी का पेड़ी गन्ना नहीं बिक पा रहा। जब इस बारे में मिल अधिकारियों से वार्ता की जाती है तो वे गन्ना समिति का हवाला देकर जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेते हैं। ऐसे में तमाम किसान मजबूरन औने-पौने दाम पर क्रशर पर गन्ना बेचने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पेड़ी गन्ना न बिकने से गेहूं की बोआई के लिए लेट हो रहा है। दरअसल पेड़ी गन्ना काटने के बाद किसान उस खेत में गेहूं की बुआई करते हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर पर्ची दिलवाने की मांग की है। उधर, चीनी मिल के अरविंद सिंह ने बताया कि पर्ची नियमानुसार भेजी जा रही है। सट्टा प्रदर्शन के अनुरूप ही पर्चियां सभी को उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed