फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sugarcane crop damaged

आंधी-पानी से गन्ने की फसल चौपट, मकान गिरने से महिला गंभीर

Sun, 27 Aug 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन

रिश के साथ आई आंधी से जनपद में काफी नुकसान हुआ। 24 घंटे में दो बार तेज आंधी के चलते गन्ने की फसल को तगड़ी चोट पहुंची है। कई क्षेत्रों में फसल खेत में पूरी तरह धराशायी हो गई। आंधी-पानी से कई जगहों पर मकान, छप्पर, टिनशेड आदि गिर गए। सम्मनपुर क्षेत्र में कच्ची दीवार ढहने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।     

विज्ञापन


जनपद में शनिवार रात गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। रात 11 बजे जिले के कछ क्षेत्रों में बारिश के साथ आंधी चलने लगी। बारिश ने धान की फसल को जहां संजीवनी दी वहीं आंधी से गन्ने की फसल को व्यापक नुकसान हुआ। कई जगह खेतों में गन्ने की फसल धराशायी हो गई। अकबरपुर नगर से सटे सिझौलिया गांव के विनोद वर्मा के मुताबिक खेत में लहलहा रही गन्ने की फसल आंधी के चलते धराशायी हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा भीटी, आलापुर, जलालपुर व टाडा क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर आंधी से गन्ना किसानों को तगड़ी चपत लगी। उधर तेज हवा के साथ हुई बारिश के बीच कई जगह मकानों को नुकसान हुआ। दुकानों के शेड उड़ गए। रविवार दोपहर तेज हवा व बारिश के बीच सम्मनपुर के ग्राम सिकरोहर निवासी शशिकला (50) पशुशाला में मवेशी बांध रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई जिसके मलबे में दबकर शशिकला घायल हो गई। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों मलबा हटाकर निकाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed