फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sugar Mill

चीनी मिल से समाप्त हुई गैर जिले के 11 केंद्रों की संबद्धता

Mon, 18 Nov 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sugar Mill
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल से जुड़े संतकबीरनगर व बस्ती जिले के 11 केंद्रों की संबद्धता समाप्त कर दी गई है। इसे देखते हुए गन्ना पेराई का लक्ष्य पांच लाख क्विंटल घट गया है। हालांकि माना जा रहा है कि करीब एक करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई लक्ष्य का सीधा लाभ जिले के 54 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा। 24 नवंबर से अकबरपुर चीनी मिल द्वारा अंबेडकरनगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 37 केंद्रों पर प्राथमिकता के आधार पर गन्ने की खरीद होना पहले से तय है।
विज्ञापन

अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में 24 नवंबर से गन्ना पेराई का नया सत्र शुरू हो रहा है। बीते सालों में विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 86 केंद्रों पर गन्ना खरीद का कार्य किया जाता था। इसमें संतकबीरनगर व बस्ती जनपद के 11 केंद्र भी शामिल थे। इस वर्ष संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद में नई चीनी मिल की स्थापना की गई है। ऐसे में इन 11 केंद्रों की संबद्धता अकबरपुर चीनी मिल से समाप्त कर दी गई। ऐसे में अब अकबरपुर चीनी मिल के कुल 75 केंद्र पर ही गन्ने की खरीद की जाएगी। क्रय केंद्र घटने से अकबरपुर चीनी मिल का लक्ष्य भी पांच लाख क्विंटल कम कर दिया गया है। ऐसे में अब अकबरपुर चीनी मिल को 1 करोड़, पांच लाख क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बीते वर्ष यह लक्ष्य 1 करोड़, दस लाख क्विंटल था।
विज्ञापन

क्रय केंद्र व लक्ष्य घटने के बीच अंबेडकरनगर जपनद के करीब 54 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। दरअसल चीनी मिलमें खलीलाबाद व बस्ती जनपद के किसानों का गन्ना बड़ी मात्रा में पहुंचता था। अब इन दोनों जनपद के क्रय केंद्र हटने से जनपद में स्थापित 37 केंद्रों पर इसका सीधा लाभ दिखाई देगा। बताते चलें कि जिले के लगभग 54 हजार किसानों ने 25 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में गन्ने की बुआई कर रखी है। गन्ना बिक्री करने में किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए क्रय केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की जरूरी व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही किसानों को पर्ची भेजना भी शुरू कर दिया गया है। सोनगांव व बेवाना केंद्र के चीफ ट्रांसपोर्टर अरविंद कुमार उर्फ डिंपू ने बताया कि दोनों केंद्रों को सक्रिय कर दिया गया है। आगामी 23 नवंबर से तौल का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 नवंबर से पेराई सत्र शुरू होगा। इसके लिए 23 नवंबर से जिले के 37 केंद्र पर गन्ना खरीद का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। किसानों को साफ सुथरा गन्ना ही बिक्री के लिए केंद्र पर लाना चाहिए।
- अरविंद सिंह, मुख्य गन्ना प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed