{"_id":"7c46b8815199ac8ac671ef713303fafc","slug":"studio-ash-from-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से स्टूडियो राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से स्टूडियो राख
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अढनपुर बाजार स्थित एक डिजिटल स्टूडियो में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना की जानकारी मंगलवार भोर को हुई। जब तक दुकान मालिक व ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक पांच हजार नगदी सहित दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद भी कोई भी राजस्व अधिकारी या कर्मचारी घटनास्थल का जायजा लेने नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में तहसील प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी है। फैजाबाद जनपद के हैदरगंज थाना अंतर्गत हारीपुर गांव निवासी तिलकराम की भीटी थाना अंतर्गत अढनपुर गांव में एक डिजिटल स्टूडियो की दुकान है।
विज्ञापन
वह वीडियोग्राफी के अलावा फोटोस्टेट का भी काम करता है। टीवी की बिक्री भी की जाती है। प्रतिदिन की तरह सोमवार देर शाम दुकान बंद कर वह अपने घर चला गया। मंगलवार भोर में लगभग चार बजे बाजार निवासी मोहम्मद सोहराब किसी कार्य से घर से बाहर निकले तो उन्होंने दुकान से धुंआ उठता देखा।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने तत्काल फोन से दुकान मालिक तिलकराम को सूचना दी। साथ ही गुहार मचाई। कुछ ही देर में तिलकराम और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। तिलकराम ने शटर उठाया तो अंदर का दृश्य देखकर वह सन्न हो गए। दुकान के अंदर कोई भी सामान सही सलामत नहीं था।
बताया कि जाता शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। तिलकराम ने बताया कि आग से पांच हजार रुपये नगद, 12 टीवी, एक वीडियो कैमरा, फोटो स्टेट मशीन सहित लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।