{"_id":"5730d1e94f1c1b23339199a3","slug":"students-wore-hats-of-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को पहना दी गई सपा की टोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को पहना दी गई सपा की टोपी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 09 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में सपा की साइकिल जनसंदेश यात्रा निकालते बनगांव रोड स्थित एक विद्यालय के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में पढ़ने आए बच्चों को सपा का झंडा लगी साइकिल पकड़ा दी गई और सिर पर लाल टोपी। इसके बाद उन्हें भी सपा की साइकिल यात्रा में उतार दिया गया। कुछ इस तरह का दृश्य सोमवार को अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के बनगांव डिहवा में दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस क्षेत्र में संचालित एसपीएस इंटर कॉलेज को अभी हाल में ही माध्यमिक कक्षाओं की मान्यता भी मिली है। विद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोग स्वयं को सपा का करीबी भी मानते हैं। पार्टी में जगह पाने के चक्कर में सोमवार को छात्रों को ही सपा का कार्यकर्ता बना दिया गया।
विज्ञापन
उनके सिर पर सपा की टोपी व साइकिल पर झंडे लगा दिए। इसके बाद बाकायदा उन्हें विद्यालय से गांवों के लिए रवाना कर दिया गया। स्कूली ड्रेस में गांवों में पहुंचे छात्रों को देखकर अभिभावकों में नाराजगी व्याप्त हो गई।
विज्ञापन
कई अभिभावकों ने तो फोन कर प्रबंधन की इस मनमानी की शिकायत की तो कई ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।