फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students will get better education

छात्र-छात्राओं को दिलाएंगे बेहतर शिक्षा

Tue, 28 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students will get better education
अंबेडकरनगर के कटेहरी में मेधावी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करतीं बीईओ। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन कर बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान शिक्षकों, प्रबंध समिति अध्यक्षों व ग्राम प्रधानों ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि सर्व शिक्षा अभियान व शिक्षा के अधिकार को लेकर सभी दिशा निर्देशों का विधिवत पालन किया जाएगा। बच्चों को सरल ढंग से प्रभावी शिक्षा देने तथा खेलकूद समेत एमडीएम की बेहतरी पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी ब्लॉकों में विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में विशेषज्ञों ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

कटेहरी शिक्षा क्षेत्र की गोष्ठी के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी अनुपम सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के हालात तेजी से बदल रहे हैं। कटेहरी ब्लॉक इस मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके लिए सभी शिक्षक, प्रबंध समिति अध्यक्ष व ग्राम प्रधान बधाई के पात्र हैं। आगे यह यह कोशिश करनी है कि कटेहरी ब्लॉक पूरे जिले में न सिर्फ बच्चों की शिक्षा वरन संसाधनों समेत विद्यालय के माहौल को लेकर जल्द ही अव्वल स्थान पर हो।
विज्ञापन

आयोजक व खंड शिक्षा अधिकारी सबिस्ता प्रवीन ने कहा कि कटेहरी ब्लॉक की स्थिति पिछले कुछ माह में बेहतर हुई है। इसे और ज्यादा मजबूती प्रदान करना है। ब्लॉक में योग्य शिक्षकों, प्रधानों व समिति अध्यक्षों के चलते ही स्थिति लगातार अच्छी हो रही है। हम सबको मिलकर विभाग के सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करना है। यह तय करना है कि बच्चे इतनी अच्छी शिक्षा प्राप्त करें कि हम सब खुद गौरव महसूस कर सकें। इस मौके पर डायट मेंटर ऐश्वर्या राय, प्रतिनिधि महानिदेशक विजय कुमार मिश्र, मनीष सिंह, अजय तिवारी, सौरभ बाबू, मनीष कुमार, राजा पोखर, रामनिहाल वर्मा, बृजेश यादव, ऋषभ सिंह, अशरर्फी लाल व महेंद्र कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की ओर से पढ़ाई के लिए तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बीते दिनों आयोजित हुई मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कटेहरी की छात्रा अंजलि को अतिथियों ने सम्मानित किया।
बसखारी में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता रुद्रप्रसाद उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि जीवन में शिक्षा का अभाव है तो जीवन व समाज के मूल्यों को समझ पाना कठिन है। विशिष्ट अतिथि रुद्र प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि अभिभावकों की रुचि लगातार सरकारी विद्यालयों की तरफ बढ़ रही है। एबीएसए रामचंद्र मौर्य ने ग्राम प्रधानों से छात्र-छात्राओं की ड्रेस व अन्य सामान खरीदने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर बीआरसी कर्मचारी गंगादीन यादव, दीपक चतुर्वेदी, आनंद ओझा, सनोज, अरुण प्रधान संघ अध्यक्ष विजय मणि यादव, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षक अमित मिश्र ने किया।

वहीं जलालपुर के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का एसडीएम अभय कुमार पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने बेहतर शिक्षा बच्चों को दिलाने पर जोर दिया। कहा कि प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों के बेहतर भविष्य निर्धारण में अपनी भूमिका अदा करे। बीईओ कमल प्रकाश सिंह ने भी शिक्षा की बेहतरी सुनिश्चित करने में सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर राजेश यादव, भीमसेन वर्मा, उमेश, श्वेता सिंह, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed