फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students of junior classes will recite poems

Ambedkar Nagar News: कविता पाठ करेंगे जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थी

Fri, 17 Jan 2025 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 17 Jan 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Students of junior classes will recite poems
अंबेडकरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग विद्यार्थियों में प्रतियोगी क्षमता विकसित करने के कविता पाठ की प्रतियोगिता करा रहा है। जिले के उच्च प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा छह से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत होंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तीन श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 100 अंकों की होगी।
विज्ञापन

बीएसए बीपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय अपने यहां 21 जनवरी तक कविता पाठ प्रतियोगिता कराएंगे और सर्वश्रेष्ठ कविता पाठ का वीडियो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को भेजेंगे। बीईओ 21 जनवरी तक एक सर्वश्रेष्ठ छात्र के कविता पाठ का वीडियो जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को भेजेंगे। 22 व 23 जनवरी को डायट प्राचार्य इन वीडियो में से एक सर्वश्रेष्ठ कविता पाठ का वीडियो चयनित कर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को भेजेंगे।
विज्ञापन

राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले को पांच हजार रुपये, दूसरा स्थान पाने वाले को चार हजार रुपये और तीसरा स्थान पाने वाले को तीन हजार रुपये और प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। अन्य सात छात्रों को 2100-2100 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही जिले में पहला स्थान पाने वाले छात्र को 2100 रुपये, दूसरा स्थान पाने वाले को 1500 रुपये और तीसरा स्थान पाने वाले को 1,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed