फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students of 271 upper primary schools will get desks and benches

271 उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्रों को मिलेंगी डेस्क व बेंच

Tue, 23 Mar 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Students of 271 upper primary schools will get desks and benches
अंबेडकरनगर। जिले के 271 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे लगभग 30 हजार छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। कॉन्वेंट स्कूलों की तरह अब उन्हें भी डेस्क-बेंच पर बैठकर पढ़ने को मिलेगा। सर्व शिक्षा अभियान योजना के तहत करीब 2 करोड़ से शीघ्र ही डेस्क व बेंच की खरीदारी की जाएगी। बीएसए कार्यालय ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को कॉन्वेंट विद्यालयों की तरह ही जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें, इसके लिए शासन की ओर से लगातार विभिन्न प्रकार के ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां एक-एक कर परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में बदला जा रहा है, वहीं छात्र-छात्राओं को निशुल्क ड्रेस, पुस्तक, जूता, मोजा व बैग भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को कॉन्वेंट स्कूलों की तरह ही डेस्क-बेंच पर बैठकर पढ़ने की सुविधा मिल सके, इसके लिए भी शासन की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में कुल 526 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इसमें 286 कंपोजिट हो गए हैं, जबकि 240 एकल उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं भी डेस्क व बेंच पर बैठकर पढ़ें, इसके लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत लगातार संबंधित विद्यालयों में जरूरी डेस्क व बेंच उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में बीते दिनों ही शासन ने 289 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में डेस्क व बेंच उपलब्ध कराए जाने का निर्देश बीएसए कार्यालय को दिया था। सर्वे में पाया गया कि 18 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तो डेस्क व बेंच हैं। ऐसे में 271 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ही डेस्क व बेंच की जरूरत है। इस पर संबंधित विद्यालयों में डेस्क व बेंच उपलब्ध कराने के लिए शासन से बीएसए कार्यालय को 2 करोड़ 20 लाख 10 हजार रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं। सर्वशिक्षा अभियान के जिला समन्वयक विकास ने बताया कि शासन के दिशा निर्देश पर डेस्क व बेंच के खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे लगभग 30 हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू की गई टेंडर प्रक्रिया
जिले के 271 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में डेस्क व बेंच के लिए शासन से 2 करोड़ 20 लाख 10 हजार रुपये बीएसए कार्यालय को मिले हैं। संबंधित विद्यालयों में शीघ्र डेस्क व बेंच उपलब्ध हो सकें, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- अतुल कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed