{"_id":"61b4f28542eedb203d5b3f03","slug":"students-made-aware-about-traffic-rules-ambedkar-nagar-news-lko6085082191","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के उप संभागीय परिवहन कार्यालय में मौजूद प्रतियोगिता के विजेता।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत उपसंभागीय परिवहन कार्यालय अकबरपुर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के जरिए छात्र-छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
उपसंभागीय परिवहन अधिकारी वीडी मिश्र ने कहा कि सड़क हादसों में कमी तभी संभव है, जब सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं नियमों की जानकारी हासिल करें और उसका पालन करें। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यालय परिसर में पहुंचे विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उच्च शिक्षा में रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज अकबरपुर की छात्रा अंकिता वर्मा ने लेखन में प्रथम, सौम्या ने द्वितीय व अंशिका सिंह को तृतीय स्थान मिला। चित्रकला में सारिका सिंह को प्रथम, प्रियल द्वितीय व संध्या गौड़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
क्विज प्रतियोगिता में भानुमती स्मारक महाविद्यालय अकबरपुर के छात्र शिवम विश्वकर्मा को प्रथम, सोनू को द्वितीय व रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज की सोनम मौर्या को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। माध्यमिक शिक्षा की चित्रकला प्रतियोगिता में जीजीआईसी कुर्की की रोली मौर्या प्रथम, पं. रामअवध स्मारक मसेना मिर्जापुर की रिया वर्मा लेखन में प्रथम, जीआईसी अकबरपुर की कायनात बानो ने क्विज में प्रथम स्थान हासिल किया। अधिकारियों ने प्रतियोगिता के सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इससे पहले एआरटीओ वीडी मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न प्रदूषण केन्द्रों, मोटर ट्रेनिंग सेंटरों व प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। एआरटीओ ने सभी केन्द्र संचालकों को यातायात अधिनियम के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कहीं पर किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर यात्रीकर अधिकारी प्रमोद कुमार, संभागीय निरीक्षक विपिन कुमार, प्रवक्ता अखिलेन्द्र सिंह, चन्द्रभान सिंह, प्रियंका तिवारी, विभा सिंह, नंदलाल यादव आदि मौजूद रहे।