फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students are being made skilled in summer camp

Ambedkar Nagar News: समर कैंप में छात्र-छात्राओं को बनाया जा रहा हुनरमंद

Fri, 23 May 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 23 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Students are being made skilled in summer camp
उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेपुर में समर कैंप में योग सिखातीं बीईओ मीनाक्षी सिंह।
अंबेडकरनगर। गर्मी की छुट्टियों में माध्यमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों को विभिन्न हुनर सिखाए जा रहे हैं। इन शिविरों में नृत्य, योग और पेंटिंग सहित कई अन्य गतिविधियों का अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जीआईसी व जीजीआईसी अकबरपुर में समर कैंप के तहत योग व व्यायाम कराया गया। मिट्टी कला के अंतर्गत विभिन्न प्रांतों की मूर्तियां व खिलौने बनवाए गए। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव व प्रधानाचार्या विद्या देवी की मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, सावित्री बाई फुले इंटर कॉलेज कुर्की बाजार में समर कैंप का आयोजन हुआ। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खजूरडीह पहितीपुर में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन छात्राओं ने रंगोली बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में बढ़ा उत्साह
फोटो-32, 33
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज आलापुर के कक्षा नौ के छात्र शिवांश ने बताया विद्यालय के आकर अच्छा लगा। कैंप में योग कराया गया। फिट रहने की जानकारी दी गई। जीजीआईसी की कक्षा 10 की छात्रा चांदनी में बताया कि समर कैंप बहुत उपयोगी है, इसमें पूरे मनोयोग जीवन कौशल का विकास और रचनात्मक गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं।
इनसेट-
फोटो-34, 36
यहां भी हुईं गतिविधियां
जहांगीरगंज स्थित राजकीय हाई स्कूल में शुक्रवार को समर कैंप के तहत प्रार्थना सभा के बाद प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव और शिक्षक मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को योग व व्यायाम कराया। दस-दस की छह टोलियों में विभाजित बच्चों ने मिट्टी कला व रंगोली का निर्माण किया। इस मिट्टी कला की टीम में देवब्रत प्रथम, ओम द्वितीय, आकांक्षा तृतीय रहीं।

वहीं रंगोली में संजना की टीम को प्रथम स्थान मिला, जबकि कर्णिका को द्वितीय और अंशिका की टीम को तृतीय स्थान मिला। जलालपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट विद्यालयों में प्रथम सप्ताह में प्रातः कालीन सत्र में योग सिखाने के साथ विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हुए लोक नृत्य का भी अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed