{"_id":"573765824f1c1b5c68919a4a","slug":"student-parliament-took-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संसद ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संसद ने ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 14 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
रामनगर में आयोजित समारोह में शपथ लेते छात्र संसद के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर के छात्र संसद तथा कन्या भारती से जुड़े प्रधानमंत्री, न्यायाधीश, मंडल मध्य के साथ सभी अन्य सदस्यों ने समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जीजीआईसी तेंदुआईकला तेंदुआईकला प्रधानाचार्या अनुपमा उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कहा कि आज सम्पूर्ण राष्ट्र लोकतंत्र की सराहना कर रहा है। एक आदर्श लोकतंत्र अनुशासित विद्यार्थियों से ही संभव हो सकता है। कन्या भारती की प्रधानमंत्री कक्षा 12 की वानी चौरसिया तथा उपप्रधानमंत्री कक्षा 11 की वैशाली दुबे, न्यायाधीश प्रिया ओझा, सेनापति उज्वेशिका, शैक्षिक उन्नयन प्रमुख दृष्टि, स्वच्छता एवं सज्जा प्रमुख सृष्टि, कला परिषद लिए साक्षी व सुुुभागी चुनी गईं।
विज्ञापन
इसी प्रकार छात्र संसद के पदाधिकारियों में प्रधानमंत्री कक्षा 12 के शिवांश, न्यायधीश आदित्य कुमार सेनापति उद्देश्य सिंह, संसदीय कार्यमंत्री रजनीश मिश्र, शैक्षिक उन्नयन मंत्री अजय गुप्त समेत अन्य सदस्यों को शपथ दिलायी गई।
विज्ञापन
प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा ने छात्र संसद एवं कन्या भारती के सभी पदाधिकारियों से कहा कि आम महत्वपूर्ण पदों को लेकर विद्यालय में अनुशासन नियम आदि को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह ने सभी को बधाई दी।