{"_id":"5e0798d98ebc3e8805379330","slug":"student-killed-in-accident-ambedkar-nagar-news-lko500148254","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा की वाहन से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा की वाहन से कुचलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। शनिवार सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही आलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, आलापुर थाना क्षेत्र के निरहू सराय निवासी 14 वर्षीय छात्रा अंजू पुत्री रामचंद्र शनिवार सुबह साइकिल से कोचिंग जा रही थी।
हंसवर आरोपुर मार्ग पर हिसामुद्दीनपुर पिपरा के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे चपेट में आ गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि, चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और आलापुर सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ नारद्रमुनि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।