{"_id":"5dfa6aa28ebc3e881c6b9030","slug":"student-killed-in-accident-ambedkar-nagar-news-lko498500699","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने डी फार्मा छात्र को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने डी फार्मा छात्र को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। बाइक से मित्र के साथ कॉलेज जा रहे डी फार्मा के छात्र को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के अम्मरपुर निवासी गौरव मिश्र (20) पुत्र प्रेमप्रकाश व राहुल (21) पुत्र राममिलन एक ही बाइक से जलालपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव स्थित फार्मेसी कॉलेज जा रहे थे। दोनों डी फार्मा के छात्र थे। जब वे जोगीबाबा मोड़ के पास पहुंचे तो इसी बीच सड़क पर पानी होने के चलते बाइक फिसल गई। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गौरव को रौंद दिया जबकि राहुल बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
इस बीच सूचना पर एसओ प्रद्युम्न सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गौरव को लेकर नगपुर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में बड़ी संख्या में डी फार्मा के छात्र भी पहुंच गए थे। एसओ ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।