फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Student dies in roadways bus accident

Ambedkar Nagar News: रोडवेज बस की टक्कर से छात्र की मौत

Tue, 24 Dec 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Student dies in roadways bus accident
सड़क हादसे में विजय की मौत के बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर देते परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक बस लेकर वहां से फरार हो गया। कटका थानाक्षेत्र के सेमरा गांव निवासी विजय (16) अपने बड़े भाई सभाजीत के साथ रविवार सुबह बसखारी थाना क्षेत्र के रूढ़ी गांव स्थित ननिहाल गया था। देर शाम दोनों लौटने लगे। बाइक सभाजीत चला रहे थे, जबकि विजय पीछे बैठा था। साढ़े सात बजे के करीब दोनों आजमगढ़ हाईवे पर लहटोरवा पुलिस चौकी के आगे पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सहित उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। सभाजीत को मामूली चोटें आईं, लेकिन विजय का सिर फट गया।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने विजय को मृत घोषित कर दिया। सभाजीत को मामूली चोट आने से उसकी हालत में सुधार है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। परिजनों की तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष संतकुमार सिंह को केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हाईस्कूल का छात्र था विजय

छात्र के पिता मुखराज ने बताया कि उनका बेटा हाईस्कूल का छात्र था। जल्द ही बोर्ड परीक्षा होनी है। इसकी तैयारी में जुटा था। वह बड़ा होकर अफसर बनना चाहता था। सड़क हादसे में उसकी मौत ने उसके साथ ही मेरे सपने भी चूर-चूर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed