{"_id":"607878758ebc3ed3d535f90d","slug":"strict-security-arrangements-for-enrollment-ambedkar-nagar-news-lko574355894","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में नामांकन को लेकर शुरु हुई बैरीकेडिंग।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में नामांकन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी नौ ब्लॉकों व कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। इसके लिए बैरिकेंडिग का कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अत्यंत कड़े सुरक्षा घेरे में ही प्रत्याशियों या प्रस्तावक को नामांकन कक्ष के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। संबंधित स्थलों के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ न जुटे, इसके इंतजाम किए जा रहे हैं।
पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 17 व 18 अप्रैल को नामांकन होना है। अब जबकि नामांकन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, तो ऐसे में इसे सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। विकास खंड कार्यालयों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य नामांकन करेंगे, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी कलेक्ट्रेट में नामांकन कर सकेंगेे।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार प्रत्याशी या फिर उसके प्रस्तावक नामांकन कक्ष तक प्रवेश कर पाएंगे, जबकि नामांकन कक्ष के बाहर तक चार व्यक्ति जा सकेंगे। ब्लॉकों से लेकर कलेक्ट्रेट तक में इस बीच नामांकन से जुड़ी तैयारियां तेजी से पूरी कराई जा रही हैं। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने गुरुवार को तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस बीच कलेक्ट्रेट के साथ ही सभी खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर बैरिकेंडिग का कार्य गुरुवार से प्रारंभ कर दिया गया। ब्लॉकों में संबंधित अधिकारियों ने इस बीच संबंधित कार्यालय पहुंचकर बैरिकेंडिग का जायजा लिया। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार तक बैरिकेंडिग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि नामांकन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।
उधर नामांकन के दौरान सुरक्षा के तगड़े प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों तीन-तीन पुलिस निरीक्षक की तैनाती रहेगी, जबकि एक-एक उपनिरीक्षक भी तैनात किए जा रहे हैं। पांच मुख्य आरक्षी, नौ आरक्षी, तीन महिला आरक्षी तथा सात पीआरडी जवान की तैनाती भी ब्लाकॅ मुख्यालयों पर रहेगी। इसी तरह की चौकस सुरक्षा व्यवस्था कलेक्ट्रेट में भी की जा रही है। नामांकन स्थलों पर बैरिकेंडिग करने के बाद उसके नजदीक बाहरी व्यक्तियों को नहीं एकत्र होने दिया जाएगा।