{"_id":"5ff89ac88ebc3e31cc7d0221","slug":"strict-action-will-be-taken-on-negligence-in-the-protection-of-cows-ambedkar-nagar-news-lko558862741","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशों के संरक्षण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशों के संरक्षण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंशों के कुशल संरक्षण एवं देखरेख के लिए बैठक हुई। इसमें जिले के सभी बीडीओ व नामित नोडल अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने जिले की समस्त गोशालाओं की स्थिति की गहनता से समीक्षा की। नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गोशालाओं पर चरागाह की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे पशुओं को हरा चारा मिलता रहे।
गोशालाओं के अंदर भूमि समतल होनी चाहिए, जिससे पशुओं को बैठने में कोई कठिनाई न हो। गोशालाओं में आवश्यकता अनुसार भूमि पर ईंट बिछवा दी जाए। जिससे बारिश होने पर पशुओं को कीचड़ की समस्या से परेशान न होना पड़े। कहा कि गोवंशों के संरक्षण में लापरवाही मिली तो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे आवारा पशुओं को पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से पशुओं को इकट्ठा करके गोशालाओं में भिजवाया जाए। कहा कि इस कार्य को गंभीरता से किया जाए। यदि कहीं से शिकायत सामने आयी कि छुट्टा पशुओं के चलते किसानों की फसल बर्बाद हो रही है तो संबंधित बीडीओ के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए गोशालाओं पर अलाव, पशुओं के लिए जूट का कोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही पशु आश्रय स्थलों पर चूनी, चोकर, हरे चारे, भूसा, पानी आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पशु चिकित्सा अधिकारी गोशालाओं पर बराबर निरीक्षण करते रहें। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा भी मौजूद रहे।