फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Strict action will be taken if people are harassed

Ambedkar Nagar News: लोगों को परेशान किया तो सख्त कार्रवाई

Mon, 16 Oct 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if people are harassed
समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री ने दी चेतावनी, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र विकास ग्रामीण अभियंत्रण राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों व सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि किसानों व आम उपभोक्ताओं को परेशान किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री ने अस्पतालों में सफाई व दवाई का बेहतर प्रबंध रखने का निर्देश दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों को जर्जर उपकरणों को बदलने, ट्रांसफाॅर्मरों को सुरक्षित स्थान पर लगवाने, उपभोक्ताओं की शिकायतों को तत्परता से दूर करने का निर्देश दिया। पात्रों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने, सीएमओ को प्रत्येक सप्ताह सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल आदि का निरीक्षण करने, अधिशासी अभियंता जल निगम को जलापूर्ति का कार्य जल्द से जल्द कराने, क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराने, श्रम विभाग को कैंप लगाकर श्रमिकों का जॉब कार्ड बनवाने, पशु चिकित्सा विभाग को गोवंश को गौशाला में रखवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंत्री ने दुर्गा पूजा सहित अन्य मौकों पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, डीएम अविनाश सिंह, एडीएम डॉ सदानंद गुप्ता, एएसपी संजय कुमार राय, सीएमओ डॉ. राजकुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed