फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Strict action will be taken against those who disturb the elections

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Sat, 15 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who disturb the elections
अंबेडकरनगर के भीटी बाजार में रूटमार्च करते अर्धसैनिक बल व सिविल पुलिस के जवान। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर/भीटी (अंबेडकरनगर)। विधानसभा चुनाव में मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पुलिस आम जनमानस की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। यह विचार सीओ जलालपुर केके शुक्ल ने शनिवार को पुलिस व पीएसी जवानों के साथ रूट मार्च के दौरान सेमरा चौराहे पर प्रकट किए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इसके लिए लगातार अभियान चलाकर आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई कर रही है। कहा कि चुनाव को सकुशल निपटाने में सभी को प्रशासन व पुलिस प्रशासन की सहायता करनी होगी। यदि क्षेत्र में कोई माहौल खराब करने की कोशिश करे तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस कर्मियों ने थाने से रफीगंज, दुल्हूपुर, भियांव, न्यौरी होते हुए जनपद सीमा तक रूट मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सीओ ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उधर, भीटी में अर्ध सैनिक बलों व सिविल पुलिस ने रूट मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। क्षेत्र के खजुरी, मदरभारी, अढ़नपुर व भीटी कस्बा में रूट मार्च के दौरान नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed