{"_id":"6029659b8ebc3ee93075519a","slug":"strict-action-should-be-taken-against-criminals-ambedkar-nagar-news-lko5648632109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर की जाए सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर की जाए सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इसमें एसपी आलोक प्रियदर्शी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे। डीएम ने पुलिस कर्मियों को कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने का निर्देश दिया। कहा कि पुलिसकर्मियों को थाने तक पहुंचने वाली शिकायतों को तत्परतापूर्वक निस्तारित करना होगा। इससे ही आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
डीएम ने महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण, लूट, डकैती, गोवध, अपराधियों की धरपकड़, थानों पर विवेचनाधीन, शासन द्वारा निर्धारित भूमि विवादों का चिन्हीकरण आदि बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की। कहा कि आगामी दिनों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव है। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस व प्रशासनिक टीम मिलकर सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए काम करे। अपराधियों के प्रति किसी भी दशा में नरमी न बरती जाए।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने भी सभी सीओ व थानाध्यक्षों को अपराधियों पर सख्ती से नकेल कसने की हिदायत दी। कहा कि अपराधियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर एएसपी अवनीश कुमार मिश्र, सीओ सदर अशोक कुमार सिंह समेत सभी सर्किल के सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।