फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Strick

नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल से किछौछा में रातभर सड़कों पर रहा अंधेरा

Thu, 22 Oct 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Strick
बसखारी। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष से हुए विवाद को लेकर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के कर्मचारी केस दर्ज होने की मांग पर अड़ गए हैं। हालांकि, उन्हें जनता की फिक्र नहीं लगती। इसी वजह से उन्होंने बुधवार पूरी रात स्ट्रीट लाइट का संचालन नहीं किया, जिससे किछौछा क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा। शुक्रवार को सफाई कार्य भी नहीं हुआ। नगर पंचायत कार्यालय में भी कोई कामकाज नहीं हुआ। उधर, पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। अधिशाषी अधिकारी बाहर हैं। उनके लौटते ही हड़ताल समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंची भाजपा जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रफत एजाज का कर्मचारियों से विवाद हो गया था। रफत के अनुसार, अवैध निर्माण से जुड़े एक मामले में नगर पंचायत प्रशासन आरोपी सभासद को बचाने का प्रयास कर रहा है। इसी मामले में उन्हें लगातार टरकाया जा रहा था। गुरुवार को कार्यालय पहुंचने के बाद उनके पास अभद्रता की गई और बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन

उधर, संविदा कर्मचारी मोहम्मद आसिफ अंसारी का आरोप है कि रफत ने उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने पहुंचकर माहौल शांत कराया। गुरुवार को ही दोनों पक्षों ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी थी। शाम होते होते पंचायत कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों की हड़ताल का नतीजा यह रहा कि बुधवार को पूरी रात स्ट्रीट लाइट का संचालन नही हो सका। इससे नगर पंचायत के सभी मोहल्लों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह से सफाई कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भी सफाईकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इससे विभिन्न मोहल्लों में गंदगी पसरी रही। नगर पंचायत कार्यालय में भी विरोध स्वरूप कोई कार्य नही हुआ। इक्का दुक्का कर्मचारी पहुंचे तो जरूर, लेकिन कोई कामकाज नही किया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक अधिशाषी अधिकारी द्वारा दी गई तहरीर पर केस दर्ज नहीं होता है, तब तक वे सब हड़ताल जारी रखेंगे। उधर, थाना प्रभारी बसखारी श्रीनिवास पाण्डेय ने बताया कि बुधवार देरशाम ही दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। अधिशाषी अधिकारी राजमणि वर्मा बाहर हैं। उनके वापस लौटते ही कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed