फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   STF filed charge sheet against 13 including former MLA

Ambedkar Nagar News: पूर्व विधायक समेत 13 के खिलाफ एसटीएफ ने दाखिल की चार्जशीट

Fri, 19 Jan 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 19 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
STF filed charge sheet against 13 including former MLA
- करोड़ों की जमीन का 20 लाख में सौदा कर लेने का मामला
विज्ञापन


- महिला ने जमीन हड़पने को लेकर पूर्व विधायक और अन्य पर लगाया था आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। करोड़ों की जमीन का 20 लाख रुपये में सौदा किए जाने के मामले में एसटीएफ लखनऊ ने शुक्रवार को पूर्व विधायक पवन पांडेय सहित 13 आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। मामले में दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हैं जबकि 11 जेल में बंद हैं।

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत नासिरपुर बरवां निवासी चंपा देवी ने अपने पुत्र के नाम दर्ज करोड़ों की भूमि को महज बीस लाख रुपये में हड़पने की कोशिश को लेकर पूर्व विधायक पवन पांडेय समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। चंपा देवी का कहना था कि जमीन बिक्री के बाद उनके पुत्र की रहस्यमय दशा में मौत भी हो गई। मामले की अकबरपुर कोतवाली पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच ने विवेचना की। बाद में सिविल पुलिस की जांच से नाराज हाईकोर्ट ने विवेचना को एसटीएफ को सौंप दिया था। वहीं, एसटीएफ ने जब विवेचना शुरू की तो लखनऊ के एक अधिवक्ता संतोष मिश्र का नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल किया। इसके बाद पूर्व विधायक समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मामले में अनियमित ढंग से कागजात तैयार करने के आरोपी अकबरपुर नगर पालिका के दो कर्मचारी भी शामिल थे। बीते दिनों आरोपियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसटीएफ ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सभी 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्ज शीट दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए लखनऊ से मामले के विवेचक व सीओ एसटीएफ अंबेडकरनगर सीजेएम कोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed